Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

दिग्विजय सिंह लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, जल्द ही दाखिल करेंगे नामांकन

  नई दिल्ली।   इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव काफी सुर्ख़ियों में है। अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत का नाम सामने आने के बाद राजस्थान में क...

 


नई दिल्ली। इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव काफी सुर्ख़ियों में है। अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत का नाम सामने आने के बाद राजस्थान में कांग्रेस पार्टी में जबरदस्त घमासान देखने को मिला था। जिसके बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव और दिलचस्प होता जा रहा है। अब कांग्रेस अध्यक्ष के रेस में दिग्विजय सिंह का भी नाम आ गया है। दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। वह जल्द ही चुनाव के लिए नामांकन करेंगे।

फिलहाल, दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हिस्सा ले रहे थे। अब वह आज रात तक दिल्ली वापस आएंगे। फिर कल वह नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए सबसे पहले शशि थरूर और अशोक गहलोत का नाम सामने आ रहा था। लेकिन राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के भीतर मचे बवाल के बाद अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने पर संशय बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ शशि थरूर की उम्मीदवार पक्की मानी जा रही है। वह 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन करने वाले हैं।

No comments