Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सेवानिवृत्त चिकित्सक को दी विदाई

  नवापारा-राजिम। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोबरा नवपारा में पदस्थ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.के. शर्मा एवं वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मचारी अशो...

 

नवापारा-राजिम। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोबरा नवपारा में पदस्थ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.के. शर्मा एवं वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मचारी अशोक साहू के सेवा निवृत्त होने पर 31 मई को संस्था के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा सस्म्मान विदाई दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेन्द्र कुमार साहू द्वारा दोनों सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी को साल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साहू ने डॉ. शर्मा के द्वारा संस्था के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन दी शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम को डॉ. श्रृंगी कश्यप, डॉ. प्रज्ञा बिलोने, डॉ. श्वेता पाण्डेय, डॉ. आयुष शर्मा, अनिता शर्मा यशोदा देवांगन, एस.पी. देवांगन, एल.पी. तारक, मुकेश कुमार साहू, लता यदु, यशवंत सिन्हा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में नितेश कुंभकार, एफ.आर. साहू, एम.एस.पाल, एस.आर. देवानाथ, मीरा मन्ना, महेन्द्र साहू, चित्रलेखा वर्मा, दीपक गुप्ता, गिरधारी ध्रुव, देवकी साहू, पुनरवसु मढ़रिया, लोकेश पारकर, तुलेश्वरी साहू, मनीषा वर्मा, चमेली सिंह, टिकेश्वरी बघेल, खशबूरानी साहू, डिपम्ल विनायक, प्रियंका साहू, रेणुका साहू, संतोषी बंजारे, प्रमिला साहू, सविता सरकार, लता साहू, प्रदीप यादव आदि कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं अभार रामअवतार यदु द्वारा किया गया।


No comments