Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

राहुल गांधी के करीबी रवनीत बिट्टू बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर बड़ा झटका

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर झटका लगा है। पंजाब से पार्टी के लिए बुरी खबर है। लुथियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू मंग...


नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर झटका लगा है। पंजाब से पार्टी के लिए बुरी खबर है। लुथियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा कार्यालय में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। 

रवनीत बिट्टू पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। उन्हें राहुल गांधी का समर्थक और करीबी भी बताया जाता है। आज रवनीत बिट्टू ने भाजपा जॉइन करके चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। पंजाब में पहले ही इंडिया अलायंस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन सीटों को लेकर मतभेदों से गुजर रहा है। आम आदमी पार्टी ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि वह पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। अब पंजाब में बिट्टू का साथ छूटना कांग्रेस के लिए संकट पैदा कर सकता है।

पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू पंजाब में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। अपने लोकसभा क्षेत्र में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। राहुल गांधी से मित्रता के चलते उनकी हाई कमान में काफी पकड़ भी मानी जाती है।  मार्च 2021 में रवनीत सिंह बिट्टू को कुछ समय के लिए लोकसभा में कांग्रेस का नेता नियुक्त किया गया था। उन्होंने 11 मार्च 2021 से 18 जुलाई 2021 तक लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता के रूप में कार्य किया। यह वो वक्‍त था जब मौजूदा कांग्रेस लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी 2021 पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान में व्यस्त थे।

No comments