Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल ओड़गी के छात्रों ने निकाली रैली

  सूरजपुर/15 दिसंबर 2022: स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल, ओड़गी में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृ...



 सूरजपुर/15 दिसंबर 2022:स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल, ओड़गी में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर ऊर्जा संरक्षण का संकल्प भी लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में ऊर्जा के विभिन्न स्वरूप, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, जन ऊर्जा एवं हरी-भरी धरती को प्रदर्शित किया।

        राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर ऊर्जा शिक्षा उद्यान में स्कूली विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरुकता रैली निकालकर ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर ऊर्जा संरक्षण के प्रति जनभागीदारी दी। इस दौरान लोगों को भी ऊर्जा संरक्षण के अभियान से जोड़ा।
        संरक्षण की जरूरत के संदेश माने चित्र- ऊर्जा संरक्षण विषय पर ऊर्जा शिक्षा उद्यान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विश्व में ऊर्जा संरक्षण की जरूरत का संदेश देते चित्र उकेरे ऊर्जा के विभिन्न स्वरूप पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, जल ऊर्जा एवं हरी भरी धरती को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा अधिकारी  राजीव कुमार सिंह, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद जगी थी योगेंद्र सिंह राठिया एवं विद्यालय के प्रधान पाठक अभिषेक कुमार, आशा कृष्टि एका व्याख्याता विनोद चौहान, सत्यनारायण शुक्ला, रश्मि टोप्पो, अर्पण तिर्की, अर्पित सिंह, अंशु प्रजापति, विशाल कुमार पांडेय, हिमांशु श्रीवास्तव, रजत साहू, विनय राठौर, सविता पैकरा आदि के मार्गदर्शन में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रतिभागियों में बेथा गुर्जर, संकल्प गुर्जर राजदीप तिवारी, संतोष राजवाडे, कृप यादव, कल्पना पांडेय, राजकिशन विश्वकर्मा, हेमलता सिंह, काजल यादव आदि छात्र-छात्राओं उपस्थित रहें।

No comments