Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

Vivo India ने जारी किया V25 Series का टीज, मिलेगा 64MP का कैमरा

  लगातार कुछ दिनों से वीवो वी25 प्रो  (Vivo V25 Pro)  के बारे में जानकारी लीक्स हो रही हैं। वहीं, अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो इंडिया न...

 


लगातार कुछ दिनों से वीवो वी25 प्रो (Vivo V25 Pro) के बारे में जानकारी लीक्स हो रही हैं। वहीं, अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो इंडिया ने खुद भी Vivo V25 Pro का टीज जारी कर दिया है। इसमें फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी जानकारी दी है। फोन को 3D कर्व्ड स्क्रीन और कलर चेजिंग बैक पैनल के साथ तैयार किया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल तक मुख्य कैमरा होगा।

वीवो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने एक छोटी सी वीडियो पोस्ट कर दी है। इस टीज में वीवो वी25 सीरीज को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी है। कंपनी के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी वीवो इंडिया के आगामी स्मार्टफोन वी25 सीरीज के लिए माइक्रोसाइट बनाई है।

माइक्रो साइट और वीवो के ट्वीट के अनुसार वी25 सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल होंगे। इनमें वीवो वी25 और वीवो वी25 प्रो शामिल होगा। दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक साइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर पेश किए जाएंगे।

Vivo V25 Pro specifications

वीवो ने अपने टीज में वीवो वी25 प्रो के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि Vivo V25 Pro को कलर चेजिंग बैक के साथ पेश किया जएगा। इसमें 3D कर्व्ड स्क्रीन दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 1300 SoC का प्रोसेसर है। फोन की स्क्रीन 120Hz रिफ्रेट रेट के साथ है।

Vivo V25 Pro Camera and Battery

वीवो वी25 प्रो में 4830mAh की बैटरी होगी, जो 66W फ्लैश चार्जर को सपोर्ट करेगी। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें मुख्य कैमरा 64 मेगापिस्ल का होगा जो ऑप्टिकल इमेज स्थिरीकरण के साथ होगा। इसके जरिए नाइट वीडियो रिकॉर्डिंग और वॉलोगिंग की जा सकती है।

No comments