Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ख़त्म हो सकती है कर्मचारियों की हड़ताल, मुख्य सचिव से आज मुलाकात

  रायपुर।   छत्तीसगढ़ में पिछले 8 दिनों से जारी हड़ताल आज खत्म हो सकती है। कुछ ही देर में कर्मचारी और अधिकारी फेडरेशन की मुख्य सचिव अमिताभ ज...



 रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 8 दिनों से जारी हड़ताल आज खत्म हो सकती है। कुछ ही देर में कर्मचारी और अधिकारी फेडरेशन की मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मुलाकात होनी है, जिसमें कर्मचारी अधिकारी मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मिलकर इस मामले पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

खबर यह भी है कि छुट्टियों के दौर के बीच भी सरकारी कामकाज में इस हड़ताल का व्यापक असर हुआ है, ऐसे में सरकार भी हड़ताल को खत्म करने की कोशिश में जुटी हुई, जिसे लेकर ही आज हड़ताली कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन और मुख्य सचिव के बीच तमाम बिंदुओं पर चर्चा होनी है।

सूत्रों कि माने तो सरकार फिलहाल एचआरए में वृद्धि कर सकती है, लेकिन डीए के लिए कर्मचारियों को थोड़ा इंतजार और करना पड़ सकता है। हालांकि डीए में बढ़ोत्तरी का पुख्ता आश्वासन भी आज कर्मचारियों को सरकार की तरफ से मुख्य सचिव दे सकते है।

इधर सत्ता पक्ष के भी कई विधायकों ने भी सरकार को पत्र लिखकर इस संबंध में जल्द से जल्द निर्णय लेने के लिए निवेदन किया है। वहीं कई विधायकों ने कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की इस हड़ताल का समर्थन करते हुए भी सरकार से पत्राचार किया है। इस लिहाज से भी हड़ताल ख़त्म होने के आसार दिखाई दे रहे है।

No comments