Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जेल में कैदी ने लगाई फांसी…हुई मौत, 307 की काट रहा था सज़ा

  रायपुर।  राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में एक कैदी ने आत्महत्या कर ली है, कैदी ने अपने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस संबंध में देवें...



 रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में एक कैदी ने आत्महत्या कर ली है, कैदी ने अपने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस संबंध में देवेंद्र नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल शुरू की ही। वहीं मजिस्ट्रेड के पहुंचने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम महेंद्र जायसवाल बताया गया है, जो बलौदाबाजार जिले का रहने वाला था। साल 2018 में बलोदाबाजार से 307 के आरोप में महेंद्र जायसवाल को सेंट्रल जेल रायपुर में दाखिल किया गया था। जेल अफसरों के मुताबिक कैदी महेंद्र मानसिक रूप से भी बीमार था। जिसका इलाज जेल के अस्पताल में करवाया जा रहा था। आज सुबह ही महेंद्र ने अस्पताल के सेल में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

No comments