Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, November 7

Pages

ब्रेकिंग :

क्या फिर लगने वाला है लॉकडाउन?

मुंबई। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों ने यहां के नागरिकों के साथ-साथ राज्य सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। खतरे को देखते हुए राज्य सरक...



मुंबई। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों ने यहां के नागरिकों के साथ-साथ राज्य सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मदद एवं पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने राज्य में बनती गंभीर स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है और राज्य अब लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर हो सकता है। जनवरी और फरवरी के महीने में हालात और भी बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा हालात बिगड़ने पर लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं है हालांकि इसपर अंतिम निर्णय राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे। बता दें कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रसार के बीच, महाराष्ट्र में अंतिम 11 दिनों से कोरोना संक्रमणों में तेज वृद्धि देखी गई है। इसने राज्य सरकार को नए दिशानिर्देश जारी करने के लिए मजबूर कर दिया है जिसमें उसने खुले में सभाओं के करने पर रोक लगा दिया है।

स्कूल और मुंबई लोकल पर भी जल्द फैसला : वडेट्टीवार

मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन लगाने के पहले स्कूल और मुंबई लोकल पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं उस स्थिति में लॉकडाउन के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में दिन पर दिन तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 8067 नए केस सामने आए थे। इनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट के भी चार मामले शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को करीब 2700 अधिक केस सामने आए हैं।

No comments

राज्योत्सव में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को ...

कवर्धा में रजत महोत्सव: दो हितग्राहियों को 10 लाख लागत के पि...

छत्तीसगढ़-इस्राइल सहयोग: उन्नत तकनीक, नवाचार और रोजगार सृजन...

वंदे मातरम्' के 150 वर्ष: राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्...

अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की कुंजी: राज्यपाल रमेन डेका

चौथे टी20 में आज होगा रोमांचक मुकाबला, भारत-ऑस्ट्रेलिया के ...

बरपाली में आबकारी विभाग की कार्रवाई

लोगों ने कहा—संस्कृति और विकास का प्रेरक चित्रण, छत्तीसगढ़ क...

बिलासपुर मंडल में फिर लापरवाही: पैसंजर के आगे-पीछे खड़ी ह...

राज्योत्सव के मंच पर छत्तीसगढ़ी रंग और सुरों की गूंज