Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के राज अनादकट उर्फ टप्पू शो को कहेंगे अलविदा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा से लोकप्रिय टीवी सीरियल रहा है। खास बात यह है कि इस सीरियल के हर एक किरदार ने दर्शकों का दिल जीता है। हाल मे...



तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा से लोकप्रिय टीवी सीरियल रहा है। खास बात यह है कि इस सीरियल के हर एक किरदार ने दर्शकों का दिल जीता है। हाल में कई कलाकारों ने इस शो से अपना नाता तोड़ा है। अब इस कड़ी में एक और कलाकार का नाम जुड़ गया है। ऐसी चर्चा है कि राज अनादकट उर्फ टप्पू इस शो को अलविदा कह देंगे। टप्पू के रूप में उन्होंने शो में अपनी खास जगह बनाई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, राज तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कहने वाले हैं। एक सूत्र ने बताया कि राज कुछ समय से शो को छोडऩे के फैसले पर विचार कर रहे थे। इसको लेकर उन्होंने प्रोडक्शन हाउस के साथ भी बातचीत की थी। अब आखिरकार उन्होंने शो को छोडऩे का मन बना लिया है। कहा जा रहा है कि शो के सेट पर 20 दिसंबर को राज का आखिरी दिन होगा।

खबरों की मानें तो राज ने अपने करीबी लोगों को अपने लास्ट वर्किंग डे के बारे में जानकारी दी है। राज के इस फैसले से मेकर्स के साथ-साथ दर्शक भी हैरान हैं। कहा जा रहा है कि मेकर्स राज को मनाने की कोशिश में लगे हैं। राज के शो को छोडऩे के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। हालांकि, इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता को लेकर हुई कंट्रोवर्सी के बाद मेकर्स ने सभी कलाकारों को एक अंडरटेकिंग साइन करने के लिए कहा था। इसमें लिखा गया था कि कोई भी कलाकार जाति-धर्म या भाषा को लेकर विवादित टिप्पणी नहीं करेगा। कहा जाता है कि राज को छोड़कर सीरियल के सभी कलाकारों ने इस अंडरटेकिंग को साइन किया था। शायद इसलिए उन्होंने इस शो से खुद को बाहर कर लिया।

2017 में जब भव्य गांधी सीरियल में टप्पू का किरदार छोड़कर गए थे, तभी से इस किरदार को राज ने निभाया। उन्होंने अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीत लिया था। ऐसी भी चर्चा है कि राज टीवी शो को छोड़कर वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखेंगे। हाल के वर्षों में नेहा मेहता और गुरुचरण सिंह जैसे कलाकारों ने भी शो को छोड़ दिया था। उनके जगह पर सुनयना फौजदार और बलविंदर सिंह सोढ़ी को कास्ट किया गया था।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सोनी सब चैनल पर प्रसारित होने वाला एक लोकप्रिय शो रहा है। इसका पहला एपिसोड 28 जुलाई, 2008 को प्रसारित हुआ था। 2008 से अभी तक करीब 13 सालों तक यह शो दर्शकों को गुदगुदाता आ रहा है। दिलचस्प है कि इस शो के हर एक किरदार ने लोगों को प्रभावित किया है। यह शो एक फैमिली कॉमेडी पर आधारित है।

No comments