Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

दहशत में ग्रामीण:धान कटाई करने जा रहे किसानों काे खेत में दिखा तेंदुआ

महासमुंद सरायपाली क्षेत्र के ग्राम बोंदा नवापाली में तेंदुए की आमद से ग्रामीण दहशत में है। रविवार की अल-सुबह दाे किसानों ने खेत में इसे विचर...

महासमुंद

सरायपाली क्षेत्र के ग्राम बोंदा नवापाली में तेंदुए की आमद से ग्रामीण दहशत में है। रविवार की अल-सुबह दाे किसानों ने खेत में इसे विचरण करते देखा। तेंदुए पर नजर पड़ते ही किसान वहां से भाग निकले और गांव पहुंचकर ग्रामीणों को जानकारी दी। साथ ही वन विभाग को भी सूचित किया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम बोंदा गांव पहुंची और किसानों के बताए अनुसार क्षेत्र में तेंदुए की खाेजबीन की।


देर शाम तक विभाग को तेंदुआ नजर नहीं आया। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम गांव में ही तैनात थी। वहीं आसपास के चार-पांच गांव में भी एहतियातन अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी आरएल व्यवहार का कहना है कि सुबह नवापाली के सरपंच ने गांव के पास झाड़ियों में तेंदुए के होने की खबर दी। सूचना मिलते ही टीम गांव पहुंची, लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया। देर शाम तक टीम वहीं तैनात थी। उन्होंने बताया कि संभवत: तेंदुआ गोमर्डा अभयारण्य से निकलकर गांव की ओर आया रहा होगा और हलचल पाकर फिर से वापस लौट गया होगा। सूचना के बाद टीम गांव में पहुंच गई थी, लेकिन शाम तक तेंदुआ नजर नहीं आया है। एहतियातन टीम को रात में भी आस-पास गश्त करने के लिए कहा गया है।

गांव में भय का माहौल खेत जा रहे किसान सहमे

सुबह छह बजे बोंदा नवापाली के दो किसान धान कटाई करने खेत जा रहे थे। तभी रास्ते में झाड़ियों के बीच किसानों ने तेंदुए को देखा। इसके बाद तेंदुआ खेत की ओर भागकर आगे निकल गया। इधर, तेंदुए को देख ग्रामीण वहां से भागकर गांव पहुंचे और जानकारी दी। ग्रामीणों की मानें तो तेंदुए की आमद गांव में पहली बार हुई है। आसपास के गांव को अलर्ट जारी कर दिया है। रात में निकलने से ग्रामीणों को टीम ने मना कर दिया है।

इन गांवों में जारी किया अलर्ट

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए ग्राम बोंदा, नवापाली, गिरसा, बाराडाेली, लिमगांव एवं आसपास के गांव में अलर्ट जारी किया है। साथ ही इसकी सूचना सरायपाली थाने को भी दी गई है, ताकि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयाेग मिल सके। इसके अलावा गांवाें में मुनादी भी कराई गई है। ग्रामीणों को तेंदुए के आने की सूचना देते हुए अंधेरे में निकलने के लिए मना किया गया है।

No comments