Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

साउथ अफ्रीका से मुंबई आने वाले सभी पैसेंजर क्वारैंटाइन होंगे

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका से लौटने वाले हर व्यक्ति को मुंबई आने पर क्वारैंटाइन किया जाएगा। साथ ही उनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जा...

नई दिल्ली

दक्षिण अफ्रीका से लौटने वाले हर व्यक्ति को मुंबई आने पर क्वारैंटाइन किया जाएगा। साथ ही उनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। साउथ अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट के चलते यह फैसला लिया गया है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को इन एहतियाती कदमों की जानकारी दी। राज्य में BMC ने आज शाम 5:30 बजे सीनियर अधिकारियों की बैठक भी बुलाई है।

वहीं, गुजरात सरकार ने दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों से राज्य में आने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट जरूरी कर दिया गया है। इनमें यूरोप, ब्रिटेन, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और हांगकांग शामिल हैं।

बेंगलुरु से पटना जाने वाली गो फर्स्ट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

बेंगलुरु से पटना जाने वाली गो फर्स्ट की एक फ्लाइट की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल, उड़ान के दौरान विमान के इंजन में खराबी आ गई। एहतियात के तौर पर फ्लाइट को नागपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट पर 139 यात्री सवार थे।

टल सकता है किसानों का 29 नवंबर को होने वाला ट्रैक्टर मार्च

किसानों का 29 नवंबर को होने वाला ट्रैक्टर मार्च टल सकता है। पंजाब के किसान संगठन सरकार के रुख में नरमी देखते हुए मोर्च को लेकर अड़ियल रवैया छोड़ने की बात कर रहे हैं। सिंघु बॉर्डर पर शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की बैठक में इस पर फैसला होगा। बैठक इसलिए अहम है क्योंकि इसमें आंदोलन की अगली रणनीति पर गहनता से चर्चा होगी। मीटिंग में तमाम बड़े किसान नेता तय करेंगे कि पहले से प्रस्तावित 29 नवंबर को संसद कूच होगा या फिर घर वापसी। पूरी खबर यहां पढ़ें...

केंद्र ने किसानों की एक और मांग मानी, पराली जलाना अब दंडनीय अपराध नहीं

केंद्र सरकार ने किसानों की एक और मांग मान ली है। पराली जलाना अब दंडनीय अपराध नहीं होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "किसान संगठनों ने पराली जलाने पर किसानों को दंडनीय अपराध से मुक्त किए जाने की मांग की थी। भारत सरकार ने यह मांग को भी मान लिया है। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा के बाद मैं समझता हूं कि अब आंदोलन का कोई औचित्य नहीं बनता है, इसलिए मैं किसानों और किसान संगठनों से निवेदन करता हूं कि वे अपना आंदोलन समाप्त कर, अपने-अपने घर लौटें।"

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी दल CPN-UML के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने भारत से कालापानी, लिंपियाधुरा और लिपुलेख को वापस लेने का वादा किया है। ओली ने यह बयान चितवन में CPN-UML पार्टी के जनरल सम्मेलन के उद्घाटन सेशन के दौरान दिया गया। उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, "हमने लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को शामिल करते हुए एक नया नक्शा पब्लिश किया है, जो राष्ट्र के संविधान में भी प्रकाशित है, लेकिन हमें उन जमीनों को वापस लेने की जरूरत है। सत्ता में लौटने पर हम बातचीत के जरिए जमीन वापस लेंगे।"

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा आज भी 'बहुत खराब' है। शनिवार को दिल्ली में औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 386 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब कैटेगरी में आता है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 29 नवंबर से कुछ राहत मिल सकती है। अगले 2 दिन में हवा चलने के आसार हैं।

सूरत की एक मिल में भीषण आग लगी

गुजरात में सूरत के GIDC पांडेसरा के एक मिल में भीषण आग लग गई। दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग बुझाने का प्रयास जारी हैं। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तस्वीरों में आग की तेज लपटें और काला धुंआ देखा जा सकता है।

No comments