Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

डॉक्टर से होटल बुकिंग के नाम पर ठगी

रायपुर। रायपुर के पंडरी इलाके में रहने वाले एक डॉक्टर ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुर...



रायपुर। रायपुर के पंडरी इलाके में रहने वाले एक डॉक्टर ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर सिद्धार्थ नंदा सयाजी होटल में खाना खाने के लिए ऑनलाइन टेबल बुक करा रहे थे। इस दौरान गूगल में होटल का नंबर सर्च किया। इसके बाद उसमें कॉल करके टेबल की बुकिंग करने कहा। इस दौरान उनसे 1 हजार रिजर्वेशन अमांउट बताया गया। उन्होंने अपने अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड से भुगतान के लिए कार्ड का नंबर बताया। इस दौरान 6-7 ओटीपी आया।

उन्हें ऑनलाइन ठगी होने का शक हुआ, तो उन्होंने तत्काल अपना कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बावजूद उनके क्रेडिट कार्ड से 83 हजार 454 रुपए कट गए। इसकी शिकायत पर पंडरी पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।

No comments