Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धान खरीदी की स्थिति का जमीनी आकलन: प्रभारी सचिव ने नौ केंद्रों में लिया प्रत्यक्ष फीडबैक

  रायपुर, 18 नवम्बर 2025 आयुक्त नगर एवं ग्राम नियोजन एवं आयुक्त, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड (अतिरिक्त प्रभार) तथा जिले के प्रभारी सचिव अवनीश शरण...

 


रायपुर, 18 नवम्बर 2025 आयुक्त नगर एवं ग्राम नियोजन एवं आयुक्त, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड (अतिरिक्त प्रभार) तथा जिले के प्रभारी सचिव अवनीश शरण ने जिले के प्रवास पर बलरामपुर , रामानुजगंज, वाड्रफनगर अंतर्गत विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बड़कीमहरी, तातापानी, भँवरमाल, रामानुजगंज, महावीरगंज, विजयनगर, त्रिकुंडा, स्याही एवं वाड्रफनगर धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर खरीदी की स्थिति, सुविधाओं की उपलब्धता तथा किसानों को मिल रही व्यवस्था का प्रत्यक्ष मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने प्रत्येक केंद्र में धान के सुरक्षित रख-रखाव, बारदाने की उपलब्धता, डैनेज, काटे गए टोकन, पंजीकृत किसानों की संख्या और खरीदी किए गये धान की  विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने नमी मापक यंत्र, स्टैंसिल, तौल मशीनें, विद्युत व्यवस्था और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का भी परीक्षण किया। उन्होंने स्वयं नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच कर गुणवत्ता का आंकलन किया और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता व सटीकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भँवरमाल केंद्र में प्रभारी सचिव ने धान बेचने पहुंचे किसानों से चर्चा कर खरीदी संबंधित जानकारी ली। किसानों ने बताया कि समिति में टोकन कटवाने और धान बेचने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है तथा पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है। प्रभारी सचिव ने समिति प्रबंधक से टोकन काटने की प्रक्रिया, पंजीकृत लघु, सीमांत और बड़े किसानों की संख्या तथा खरीदी से संबंधित विभिन्न पंजीयों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केंद्र में काटे गए टोकनों की समरी शीट का अवलोकन कर खरीदी की प्रगति का आकलन किया।

शरण ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी अवधि में केंद्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित करें, किसानों को किसी भी स्तर पर असुविधा न हो तथा खरीदी प्रक्रिया निर्बाध बनी रहे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप केवल वास्तविक पंजीकृत किसानों से ही धान खरीदी सुनिश्चित करें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल,अभिषेक गुप्ता, चेतन बोरघरिया सहित संबंधित एसडीएम व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments