Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कृषि मंत्री नेताम बोले – किसानों के लिए लाभकारी है विकसित कृषि संकल्प अभियान

  रायपुर, 06 जून 2025 कृषि मंत्री रामविचार नेताम अपने सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान प्रतापपुर के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति परिसर में आयो...

 


रायपुर, 06 जून 2025 कृषि मंत्री रामविचार नेताम अपने सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान प्रतापपुर के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति परिसर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल हुए। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान किसानों के लिए निसंदेह फायदेमंद है। राज्य सरकार भी कृषि और इससे जुड़े फसलों का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है।

मंत्री नेताम ने कहा कि इस अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार के कृषि वैज्ञानिक किसानों से सीधा संवाद कर रहे हैं। वे उन्नत और संतुलित कृषि की जानकारी किसानों को दे रहे हैं। यह अभियान किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कृषि में विविधिकरण को बढ़ावा देने वाली तकनीकों प्राकृतिक खेती, कृषि में ड्रोन का उपयोग, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन इत्यादि, प्रमुख विषयों पर कृषकों को जानकारी देने के लिए यह अभियान बहुत उपयोगी साबित होगा। इस अभियान के तहत इन सभी विषयों पर किसानों के साथ चर्चा हो रही है और उनकी जिज्ञासाओं का उपयुक्त समाधान भी संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। इस अभियान का त्वरित लाभ किसानों को आगामी खरीफ की फसलों पर होगा। मंत्री रामविचार नेताम इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर समिति परिसर में आम के पौधे का रोपण किया। 

मंत्री ने दलहन-तिलहन क्षेत्र विस्तार, गन्ना क्षेत्र विस्तार, पी.एम. किसान योजनान्तर्गत शतप्रतिशत किसानों को लाभांवित करने, स्वायल हेल्थ कार्ड योजनान्तर्गत शतप्रतिशत लाभ दिलाने, अदरक की खेती को बढ़ावा देने, सरसों क्षेत्र विस्तार, मिलेट की खेती को बढ़ावा देने एवं नकली खाद-बीज विक्रय करने वाले निजी एवं सहकारी दूकानों पर कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। शिविर में 50 स्वायल हेल्थ कार्ड, 05 स्प्रेयर, 04 पेट्रोल पम्प, 08 के.सी.सी., 06 नलकूप हेतु अनुदान किसान समृद्धि योजनान्तर्गत पंजीयन, 15 किसानों को बीज, 12 किसानों को खाद, 205 फलदार पौधे एवं 3506 विभागीय योजनाओं के पम्पलेट वितरण किया गया। शिविर में लगभग 612 किसान शामिल हुए थे।

शिविर में कलेक्टर एस जयवर्धन ने जिले के किसानों से विकसित कृषि संकल्प अभियान में सक्रिय सहभागिता कर, उन्नत खेती अपनाने और शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, प्रतापपुर नगर पंचायत अध्यक्ष मानती सिंह, जरही नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राजवाडे व अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। 



No comments