Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 11

Pages

ब्रेकिंग :
latest

मुंगेली हादसा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुःख व्यक्त किया, घायलों के लिए की दुआ

   रायपुर। मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में गुरुवार शाम एक निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री ...

 

 रायपुर। मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में गुरुवार शाम एक निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री की चिमनी गिरने से दर्जनों मजदूर उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं कई मजदूर घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे पर दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव स्थित स्मेल्टर्स प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसकी सतत निगरानी भी की जा रही है। ईश्वर से मलबे में दबे मजदूरों के सकुशल होने एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

No comments