Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 11

Pages

ब्रेकिंग :

नए साल में छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी में अब नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। संभवत: नए साल में ही पार्टी हाईकमान नए प्रदेश अध्यक्ष की घो...


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी में अब नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। संभवत: नए साल में ही पार्टी हाईकमान नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी कर सकती है। दरअसल बीजेपी संगठन छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मंथन करना शुरू कर दिया है। खबर है कि वर्तमान अध्यक्ष किरण सिंहदेव को पार्टी नई जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए अब नए चेहरे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

उल्लेखनीय है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए थे। लौटने पर सिंहदेव ने दिल्ली दौरे की जानकारी दी। बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का शताब्दी वर्ष अलग-अलग चरणों में मनाया जाएगा। 25 दिसंबर 2025 तक जन्मदिन कार्यक्रम चलेगा।

आगे कहा कि किरण सिंहदेव ने बताया कि कल दिल्ली में महत्त्वपूर्ण बैठक हुई है। जिसमें पार्टी के सारे प्रदेश के अध्यक्ष, प्रभारी, वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। संगठन चुनाव को लेकर चर्चा हुई।वहीं नगरीय निकाय चुनाव और आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

No comments