Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 27

Pages

ब्रेकिंग :

छत्तीसगढ़ पुलिस के 181 अधिकारी-जवान होंगे पुलिस पदक से सम्मानित

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा की है। इसमें सबसे अधिक पदक छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों क...


रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा की है। इसमें सबसे अधिक पदक छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिलेगा। कुल 181 अधिकारी और जवान इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होंगे। इस सूची में छत्तीसगढ़ पुलिस के कई वरिष्ठ और अन्य रैंक के अधिकारी शामिल है। जिसमें एडीजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी विजय पांडे, एसपी आईके एलेसेला समेत निरीक्षक, उप निरीक्षक, एएसआई, हवलदार और आरक्षक शामिल है। यह सम्मान इन अधिकारियों और जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और नक्सलवाद के खिलाफ उनकी उल्लेखनीय भूमिका के लिए दिया जा रहा है। आईजी अमरेश मिश्रा को भी केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। एनआईए में पदस्थापना के दौरान इन्वेस्टिगेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर अजय सिन्हा को भी इन्वेस्टिगेशन में केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा।


No comments