Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

रियासत कालीन बस्तर गोंचा पर्व संचालन समिति के विवेक बने अध्यक्ष

जगदलपुर, 4 जून। रियासत कालीन बस्तर गोंचा पर्व की तैयारी के संबंध में स्थानीय जगन्नाथ मंदिर में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर ...

जगदलपुर, 4 जून। रियासत कालीन बस्तर गोंचा पर्व की तैयारी के संबंध में स्थानीय जगन्नाथ मंदिर में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदेन पाढ़ी एवं पानीग्राही उमाशंकर पाढ़ी, राधाकांत पानीग्राही की अगुवई में 100 ग्रामों के 14 क्षेत्रिय समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बस्तर गोंचा पर्व को भव्यता के साथ मनाए जाने का निर्णय लिया गया।

360 कर आरण्यक ब्राह्मण समाज के द्वारा शताब्दियों से अनवरत मनाये जा रहे इस वृहद आयोजन के रियासत कालीन परंपराओं के निर्वहन व संचालन के लिए बस्तर गोंचा पर्व 2024 के निर्विघ्नता पूर्वक संचालन हेतु बस्तर गोंचा पर्व समिति का गठन किया गया जिसमें विवेक पांडे को सर्वसम्मति से बस्तर गोंचा महापर्व 2024 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं चिंतामणि पांडे को उपाध्यक्ष, बिंबाधर पाण्डे को  कोषाध्यक्ष,चंद्रशेखर पाढ़ी को सचिव एवं ईश्वर पानीग्राही को सह सचिव मनोनीत किया गया है। नव निर्वाचित बस्तर गोंचा अध्यक्ष विवेक पांडे के नेतृत्व में समिति के कार्यकारिणी के गठन के साथ ही बस्तर गोंचा महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है।

360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी ने बताया कि वर्ष 2024-25 के वार्षिक महासभा (साधारण सभा) का आयोजन चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ 22 जून को किया जावेगा, जिसमें नवीन प्रबंधकारणी का गठन होगा । सदस्यता शुल्क के संबंध में प्रबंधकारणी के कोषाध्यक्ष अनंत प्रसाद पांडे द्वारा वर्ष 2019-20, 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 में प्राप्त वार्षिक सदस्यता शुल्क के संबंध में सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को क्षेत्रवार जानकारी दी गई तथा शेष राशि अविलंब जमा करने हेतु आग्रह किया गया। सामाजिक भवन निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष बनमाली पानीग्राही द्वारा संकल्पित राशि एवं अब तक जमा की गई राशि तथा व्यय राशि की विस्तृत जानकारी के साथ संकल्पित राशि जमा करने का आग्रह भी किया गया है।

No comments