Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

हाथियों ने फसलों को किया तहस-नहस

सारंगढ़। सारंगढ़ के गोमर्डा अभ्यारण्य बरमकेला में 26-27 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों ने ग्रामीणों की फसलों को बर्बाद कर दिया है। म...

सारंगढ़। सारंगढ़ के गोमर्डा अभ्यारण्य बरमकेला में 26-27 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों ने ग्रामीणों की फसलों को बर्बाद कर दिया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सचेत रहने की अपील की है।

सुरेंद्र अजय वनपरिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि पिछले साल जून के महीने में यहां पर हाथियों का दल आया और यहीं पर अपना डेरा जमा लिया। आजकल ये बरमकेला गोमर्डा अभ्यारण्य में विचरण कर रहा है। यहां पर ये फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण भी दहशत में हैं।

वन विभाग ने की ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

वन विभाग ने गांव में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। ग्रामीणों को तेंदूपत्ता के लिए जंगल जाने से भी रोका गया है। अफसरों का कहना है कि, जिनकी फसलों का नुकसान हुआ है उसका आंकलन करके मुआवजा दिया जाएगा। इसलिए वे हाथियों को कोई नुकसान न पहुंचाएं।


No comments