Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

दूधवाले ने बचाई घायल कांस्टेबल की जान

रायपुर। राजधानी में एक दूधवाले ने मानवता का परिचय देते हुए एक घायल पुलिस कर्मी की जान बचाई। जानकारी के अनुसार शनिवार रात 12 बजे  खमतराई थाने...

रायपुर। राजधानी में एक दूधवाले ने मानवता का परिचय देते हुए एक घायल पुलिस कर्मी की जान बचाई। जानकारी के अनुसार शनिवार रात 12 बजे  खमतराई थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक 1423 शंभूनाथ सिंह जो की 42 साल से पुलिस में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है, ड्यूटी के बाद अपने घर सेजबहार जाते समय डुंडा पेट्रोल पंप के पास अचानक मवेशी के सामने आ जाने से उनका एक्सीडेंट हो गया। लगभग सड़क किनारे 20 मिनट पड़े रहने के बाद एक राजा नाम के दूधवाले की नजर अचानक पड़ी। उसने तत्परता के साथ घायल पुलिस कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया। राजा ने बताया कि उसे रायपुर पुलिस के गुड समरिटन (नेक इंसान) अभियान से प्रेरणा मिली थी।

रायपुर पुलिस ने नेक इंसान बने राजा को धन्यवाद ज्ञापित किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनको ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रति माह दिए जाने वाले गुड समरिटन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिक से भी अपील की है कि  मानवीय कर्तव्यों का पालन कर लोगों की जान बचाए और गुड सेमरिटन बने।

No comments