Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

डेढ़ घंटे लेट छूटी फ्लाइट, 3 दिन बाद मिला सामान:बिलासपुर में हवाई उड़ान पर गर्मी का असर, एयरपोर्ट पर नाराज यात्रियों का हंगामा

  बिलासपुर। बिलासपुर में भीषण गर्मी का असर हवाई उड़ान पर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट डेढ़ घंटे देरी से उड़ान भरी। ...

 

बिलासपुर। बिलासपुर में भीषण गर्मी का असर हवाई उड़ान पर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट डेढ़ घंटे देरी से उड़ान भरी। इस दौरान मुश्किल से यात्रियों का लगेज अरेंज किया गया। दूसरी तरफ दिल्ली से 3 दिन पहले आए यात्रियों को गुरुवार की शाम लगेज मिल पाया। नाराज यात्रियों ने अलायंस कंपनी के अफसरों पर जमकर भड़ास निकाली और एयरपोर्ट में हंगामा मचाया।

एयरपोर्ट के डायरेक्टर बीरेन सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी और तापमान में बढ़ोतरी का असर देश के ज्यादातर शहरों में दिख रहा है, जिसकी वजह से हवाई उड़ानों में भी दिक्कतें आ रही है। चूंकि, बिलासपुर से दिल्ली के लिए एक ही फ्लाइट है, इसलिए यहां के यात्री पैनिक हो रहे हैं। दरअसल, ओवरहीट की वजह से फ्लाइट में क्षमता से अधिक लगेज ले जाने में दिक्कतें आ रही है।


No comments