Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सुरेन्द्र त्रिपाठी बने राधा स्वामी नगर जन विकास समिति के अध्यक्ष

रायपुर । राधा स्वामी नगर जन विकास समिति में विगत दिनों पदाधिकारियों का गठन कालोनी के गार्डन में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी...

रायपुर । राधा स्वामी नगर जन विकास समिति में विगत दिनों पदाधिकारियों का गठन कालोनी के गार्डन में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी सुरेन्द्र त्रिपाठी, राजकुमार डेंगवानी, उमेश मिश्रा, ईश्वर साहू चुनाव में खड़े हुए। सर्वाधिक मत पाकर सुरेन्द्र त्रिपाठी को अध्यक्ष घोषित किया गया। बाकि पदाधिकारीयों का चयन सर्वसम्मति से हुआ जिसमे सचिव जीएस मंडावी, सहसचिव नीरज तिवारी, विनोद जेठानी, उपाध्यक्ष टोमन साहू, विक्रम सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, सहकोषाध्यक्ष राजेश देवानी। वहीं रामनवमी के दिन कार्यकारणी का गठन हुआ जिसमें संरक्षक सुरेश दुबे, विशेष सलाहकार राजकुमार डेंगवानी, महामंत्री बीसी राजपाल। इनके अलावा डॉ महेश गुप्ता, केआर बंजारे, पुरुषोत्तम पदमवार, सुदेश दीवान, अभय गहलोत, लक्ष्मी नारायण रजक, गोपाल खरवेड़े, सोनू पटेल को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया। ज्ञात हो कि पदाधिकारियों का चयन 7 अप्रैल को तथा 17 अप्रैल रामनवमी के दिन कार्यकारिणी का गठन किया गया।


No comments