Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में 12 सौ लोग बीजेपी में शामिल

भिलाई, 18 मार्च 2024। दुर्ग लोकसभा में लोकसभा स्तरीय वॉलेंटियर एवं इंफ्ल्युएंसर्स मीट का सफलतम आयोजन हॉटल चौहान इंपीरियन में संपन्न हुआ। जिस...

भिलाई, 18 मार्च 2024। दुर्ग लोकसभा में लोकसभा स्तरीय वॉलेंटियर एवं इंफ्ल्युएंसर्स मीट का सफलतम आयोजन हॉटल चौहान इंपीरियन में संपन्न हुआ। जिसमें 500 से अधिक सोशल मीडिया वॉलेंटियर एवं इंफ्ल्युएंसर्स ने हिस्सा लिया एवं भाजपा की नीति रीति और मोदी जी के विचारों से प्रभावित हुए। कार्यक्रम के पश्चात 1200 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं वर्तमान प्रत्याशी विजय बघेल , प्रदेश महामंत्री भारत लाल वर्मा, विधायक अर्जुन ललित, प्रदेश प्रवक्ता दीपक, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सोमेश, आईटी सेल संयोजक सुनील पिलाई , लोकसभा संयोजक अवधेश चंदेल, लोकसभा सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, दुर्ग ज़िला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई ज़िला अध्यक्ष महेश वर्मा, सोशल मीडिया दुर्ग संभाग प्रभारी अभिषेक, आई टी सेल संभाग प्रभारी प्रमोद सिंह, दुर्ग लोकसभा सोशल मीडिया संयोजक महोबिया राजा तथा दुर्ग एवं भिलाई ज़िले के विभिन्न पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

No comments