Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

CG- किसान की मौत : धान कटाई करने मंगवाया था हार्वेस्टर मशीन, चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत....

दुर्ग। खेत में धान की कटाई के दौरान हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश उर्फ कालेंद्र सुपंथक के रूप में...



दुर्ग। खेत में धान की कटाई के दौरान हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश उर्फ कालेंद्र सुपंथक के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है। 


मिली जानकारी के अनुसार, किसान राजेश उर्फ कालेंद्र सुपंथक ने अपने खेत में धान कटाई के लिए हार्वेस्टर मशीन मंगवाया था। मंगलवार को राजेश खेत में ही काम कर रहा था। इस दौरान हार्वेस्टर चालक ने गाड़ी पीछे किया और किसान गाड़ी के टायर के नीचे दब गया। इसके बाद तुरंत राजेश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


No comments