Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पहली सूची हुई घोषित,पूर्व सीएम के खिलाफ गिरीश देवांगन होगें राजनांदगांव से प्रत्याशी

  रायपुर:छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 30 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। पहले चरण की 19 सीटो...

 


रायपुर:छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 30 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। पहले चरण की 19 सीटों के साथ अन्य 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो गई है। जारी सूची के मुताबिक 6 नए चेहरों को मौका दिया गया है और 7 विधायकों की टिकट कटी है।

अगर उम्मीदवारों के नाम को देखें तो पार्टी ने 8 विधायकों की टिकट काट दी है।


इन विधायकों का कटा टिकट


पंडरिया: ममता चंद्राकर


नवागढ़: गुरुदयाल बंजारे


कांकेर: शिशुपाल सोरी


चित्रकोट: राजमन बेंजाम


दंतेवाड़ा: देवती कर्मा


अंतागढ़: अनूप नाग


खुज्जी: छन्नी साहू


डोंगरगढ़: भूनेश्वर शोभा राम बघेल


कॉन्ग्रेस की पहली सूची में नजर डालें तो पाटन से भूपेश बघेल ,अंबिकापुर से टी एस सिंहदेव, दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू, साजा से रविंद्र चौबे चुनाव लडेंगे।


पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ गिरीश देवांगन लड़ेंगे चुनाव 


वही पूर्व सीएम रमन सिंह के सामने कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को मैदान में उतारा है। राजनांदगांव सीट से गिरीश देवांगन इस बार चुनाव लडेंगे। जबकि खैरागढ़ सीट से वर्तमान कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। जबकि भाजपा ने यहां से विक्रांत सिंह को टिकट दिया है। विक्रांत सिंह पूर्व सीएम रमन सिंह के भांजे है।





No comments