Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

दुर्ग : विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थय विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई

  दुर्ग| जिले में 20 अगस्त 2023 को विश्व मच्छर दिवस का कार्यक्रम रैली एवं बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे भिलाई स्टील प्लांट के टाउनशिप क्षेत...



 दुर्ग| जिले में 20 अगस्त 2023 को विश्व मच्छर दिवस का कार्यक्रम रैली एवं बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे भिलाई स्टील प्लांट के टाउनशिप क्षेत्र में जन स्वास्थ्य विभाग सेक्टर 08 भिलाई नगर मे 20 अगस्त 2023 को विश्व मच्छर दिवस कार्यक्रम में रैली का आयोजन किया गया। ब्रीडर चेकर्स पी.एच.डी. के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा कार्यक्रम आयोजन किया गया। मच्छर से विभिन्न प्रकार की बीमारी की उत्पत्ती के बारे में स्वास्थ्य शिक्षा एवं बचाव तथा उपचार के बारे मे जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में स्त्रोत नियंत्रण के तहत नाली की सफाई, कुलर, गमला, टायर, नारियल खोल, टंकी प्लास्टिक कंटेनर, जल भराव के क्षेत्र एवं झाडियो इत्यादि में मच्छर के लार्वा का स्त्रोत पाया जाता है। उसे कीटनाशक दवा टेमिफाश, मेलाथियान इत्यादि से विनष्टिकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया क्योकि मच्छर के अलग-अलग प्रजाति जैसे कि संक्रमित मादा एनाफिलीस मच्छर के काटने से मलेरिया रोग संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फाइलेरिया रोग (हाथीपाठ) जैसे गंभीर विकृति शरीर में आती है तथा संकमित मादा एडिस मच्छर के काटने से डेंगू बीमारी होता है। 

विश्व मच्छर दिवस कार्यक्रम जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रो मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. सी. बी. एस. बंजारे जिला मलेरिया अधिकारी के कुशल नेतृत्व में विश्व मच्छर दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मच्छर जनित रोग के बारे मे प्रचार-प्रसार बचाव उपचार तथा सभी को मच्छरदानी का उपयोग करने एवं स्त्रोत नियंत्रण कार्यक्रम अर्न्तगत लार्वा विनष्टीकरण एवं वयस्क मच्छर का विनष्टीकरण करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। 

No comments