Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बलौदाबाजार : आपदा पीड़ित 3 परिवारों को 12 लाख की आर्थिक सहायता

  बलौदाबाजार,28 जुलाई 2023 प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्य...

 बलौदाबाजार,28 जुलाई 2023

प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 27 जुलाई 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में सुभद्रा पैंकरा पति स्व. चकेश्वर पैंकरा, निवासी ग्राम पिपरछेड़, तहसील कसडोल, निकेश साहू पिता अवधराम साहू, निवासी ग्राम औंरेठी,तहसील सिमगा एवं गोपाल निषाद पिता सहस राम निषाद, निवासी ग्राम पेण्ड्री, तहसील सुहेला शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सर्पदंश से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।


No comments