Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मुख्यमंत्री बघेल से बिंझवार जनजाति के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

  रायपुर 02 जनवरी 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सरायपाली विधानसभा से आए बिंझवार जनजाति के एक प्रतिनिधिम...

 


रायपुर 02 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सरायपाली विधानसभा से आए बिंझवार जनजाति के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक  किस्मत लाल नंद भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मकरसक्रांति के अवसर पर सरायपाली में आयोजित मेला में  शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

      मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पुजारी  शोमकर लाल बरिहा ने बताया कि मकरसक्रांति के दिन शिशुपाल पर्वत के आसपास विशाल मेला का आयोजन होता है। इस दिन पर्वत पर विराजमान भगवान शिव एवं नीचे मैदानी भाग में विराजित मां दुर्गा और हरियर मां वृंदावासिनी की पूजा अर्चना की जाती है। इस अवसर पर  संतोष बरिहा, देवीसिंह बरिहा, डोलामनी बरिहा, मोहोरघु बरिहा, घनीराम बरिहा, सफेद बरिहा, संजय बरिहा, मेगन बरिहा एवं जयकृष्ण बरिहा मौजूद थे।

No comments