Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, November 9

Pages

ब्रेकिंग :

SDOP प्रतिभा चंद्रा देवांगन के निर्देशन में बागबाहरा पुलिस ने उड़ीसा में निर्मित 98 पाऊच अवैध शराब किया जप्त,2 आरोपी गिरफ्तार

  बागबाहरा पुलिस ने उड़ीसा में निर्मित 98 पाऊच अवैध शराब बेचते 2 आरोपियों नुतन ठाकुर और रेखराम ओगरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया । बता दें पुलि...

 


बागबाहरा पुलिस ने उड़ीसा में निर्मित 98 पाऊच अवैध शराब बेचते 2 आरोपियों नुतन ठाकुर और रेखराम ओगरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

बता दें पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव तथा अनुविभागीय अधिकारी प्रतिभा चंद्रा देवागंन के निर्देशन में बागबाहरा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है इसी कड़ी में दिनांक 19/10/2022 को अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही किया गया। 

दोनो आरोपियों द्वारा नवागांव जाने के रास्ते में झोपडी के पास बोडरीदादर में जेब्रा छाप महुआ शराब की अवैध बिक्री की जा रही थी। रंगे हाथ पकडे़ गये आरोपियो के संयुक्त रूप में इनके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 98 नग पाउच प्रत्येक पाउच में 200 - 200 मिली लीटर भरी हुयी उडि़सा राज्य निर्मित जेब्रा छाप महुआ शराब जुमला शराब 19600 मिली लीटर कीमती 5580 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपियो को समय सदर में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 242/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। 

  आरोपी के विवरण:


 01- नुतन ठाकुर पिता गेंदलाल ठाकुर उम्र 39 साल साकिन खेमडा थाना कोमाखान जिला महासमुंद, 02- रेखराम ओगरे पिता काशीराम उम्र 36 साल साकिन भिलाईदादर थाना कोमाखान जिला महासमुंद 

        

इस पूरी कार्यवाही में SDOP बागबाहरा प्रभिता चंद्रा देवागंन ,उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी ,प्रधान आरक्षक मोहन कुर्रे , आरक्षक जलेश श्रीवास ,चालक आरक्षक अरविंद सिंह होरा का विशेष योगदान रहा।

No comments

लोक निर्माण विभाग द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव या किसी भी...

राज्यपाल डेका से वन मंत्री केदार कश्यप ने की सौजन्य भेंट

जशपुर जम्बुरी 2025: देशदेखा में पर्यटक झूमे लोक कलाकारों संग...

जशपुर के देशदेखा में साहसिक पर्यटन की धूम, 120 पर्यटकों ने क...

जशपुर जम्बुरी में पर्यटकों के लिए गांव केरे में 8 होम स्टे...

अवैध रेत उत्खनन के मामले में चार नौकाएं जब्त

सुकमा के दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य विभाग का घर-घर सर्वे, ग...

कबीरधाम में उपमुख्यमंत्री का प्रवास, ग्रामीणों से मुलाकात और...

वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण: मुख्यमंत्री साय ने कहा— मातृभूम...

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल: बैगा-गुनिया-हड़जोड़ व्यक्तियों क...