Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ऑस्कर्स के लिए जाने वाली छैल्लो , रिलीज से पहले 95 सिनेमाघरों में स्क्रीनिंग, लास्ट शोज में 95रु में देखें

95वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में इंडिया की ओर से ऑफिशियल एंट्री पाने वाली गुजराती फिल्म छेल्लो को लेकर एक ख...




95वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में इंडिया की ओर से ऑफिशियल एंट्री पाने वाली गुजराती फिल्म छेल्लो को लेकर एक खास खबर है। इस फिल्म की ऑस्कर्स के लिए सिलेक्शन को लेकर मेकर्स काफी उत्साहित हैं और उन्होंने खास अंदाज में इसे सेलिब्रेट करने का सोचा है। 14 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को रिलीज डेट से एक दिन पहले लास्ट शो में रिलीज करने का फैसला किया है। इसके अलावा भी मेकर्स ने रिलीज को लेकर कई और अपडेट्स दिए हैं, आइए जानते हैं...


95 थिएटर्स में #LastFilmShow छैल्लो शो की स्क्रीनिंग 

95वें ऑस्कर्स के लिए भारत की ओर से सिलेक्ट की गई छेल्लो शो (Last Film Show) 14 अक्टूबर को रिलीज  होने जा रही है। इस फिल्म के मेकर्स फिल्म की ऑस्कर्स के लिए हुई सेलेक्शन को खास तरीके से सेलिब्रेट करने का फैसला किया है। मेकर्स ने इस फिल्म की ऑफिशयल रिलीज 14 अक्टूबर से पहले गुरुवार को यानि 13 अक्टूबर को इस फिल्म की सिनेमाघरों में लास्ट शोज में स्क्रीनिंग की जाएगी। देशभर के करीब 95 थिएटरों में इसकी गुरुवार को स्क्रीनिंग की जाएगी। 



छेल्लो का फर्स्ट डे लास्ट शो

95वें ऑस्कर्स में सिलेक्ट किया जाना, 95 सिनेमाघरों में स्क्रीनिंग करना और फिल्म की टिकट का दाम भी 95 रुपये करना, तो ये है छेल्लो शो का 95 नंबर के साथ कनेक्शन। मेकर्स की और से ये फिल्म की प्रमोशन का क्रिएटिव आइडिया भी कहा जा सकता है। गुरुवार को छेल्लो शो फिल्म की 95 रुपये में टिकट खरीद सकते हैं। इस फिल्म की स्क्रीनिंग नाइट शोज के लिए ऑपन कर दी जाएगी। इस बारे में ट्रेड फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी जानकारी शेयर की है। इस तरह से फिल्म का फर्स्ट डे शो सिनेमाघरों के लास्ट नाइट शो स्लॉट में दिखाया जाएगा। 


क्या है छेल्लो की कहानी 
 इस फिल्म में सिनेमा के लिए एक बच्चे के जुनून की कहानी को बयां किया गया है। ‘छेल्लो शो’ एक ऐसे 9 साल के गुजराती लड़के की कहानी है जिसे सिनेमा से प्यार हो जाता है। सिनमेटोग्राफी, लाइट, प्रोडक्शन सिनेमा की कहानियों से जुड़ी ये तकनीक उसे प्रभावित और आकर्षित करती हैं। इसफिल्म का ट्रेलर भी काफी मजेदार है।  इसके ट्रेलर में एक खास डायलॉग भी है- ‘मुझे लाइट पर पढ़ाई करनी है, लाइट से कहानी बनती है और कहानी से फिल्म।’  एक बच्चे के मन में सिनेमा की समझ को लेकर उठ रहे सवालों और उसके जवाब जानने के जुनून को बयां करती है छेल्लो शो की कहानी।यह फिल्म पान नलिन द्वारा निर्देशित है। 

No comments