Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कांग्रेस कमेटी ने किया सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

  बिलासपुर । कांग्रेस के नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन (BILASPUR NEWS) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन क...

 


बिलासपुर। कांग्रेस के नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन (BILASPUR NEWS) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभा में सभी धर्म प्रमुखों ने कहा कि सभी धर्म इस देश में एक समान है। और सभी के मिलने से ही भारत पूर्ण होगा। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में पंडित अमृताश शुक्ला, मौलाना कारी शब्बीर नूरी, ज्ञानी मानसिंह, फादर रामशरण सूरज मौजूद थे।

इस अवसर पर पंडित अमृतांश शुक्ला ने कहा है कि जब-जब धर्म की हानि होती है अधर्म की वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि जब देश में अत्याचार होते हैं सभी के अंदर का धर्म में जाग जाता है हमारा भारत दूसरे देशों की तुलना में अलग है जहां सभी धर्म के लोग रहते हैं सर्वधर्म सम्मान जो है संभी के (BILASPUR NEWS)  अंदर इंसानियत विराजमान हैं। मौलाना शब्बीर नूरी ने कहा है कि वतन से मोहब्बत करना हमें इस्लाम धर्म का उसूल है। मजहब अलग-अलग हो सकते हैं धर्म अलग अलग हो सकते हैं लेकिन हमारा इंसानियत का प्लेटफार्म एक है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कोई भी महफूज नहीं है । सभी को एक साथ रहकर भारत को एकता और अखंडता के लिए एक साथ मिल जुल कर रहना चाहिए।


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन (BILASPUR NEWS)  ने कहा कि कांग्रेस के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वा सांसद राहुल गांधी ने आज से नफरत छोड़ो भारत जोड़ो पदयात्रा सुरु किया है जिसके तहत प्रदेश में सभी ब्लॉक को में पदयात्रा वा सर्वधर्म सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 के द्वारा बृहस्पति बाजार स्वर्गीय बीआर यादव की प्रतिमा स्थल के पास स्वर धर्म प्रार्थना सभा किया गया। और नेहरू चौक से पदयात्रा प्रारंभ की जाएगी।

No comments