Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भारत जोड़ो यात्रा कोल्‍लम से शुरू: राहुल गांधी के साथ छत्‍तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल हुए शामिल

  रायपुर।  कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा शुक्रवार आज कोल्‍लम से फिर शुरू हुई। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ छत्‍तीसगढ़ के ...

 


रायपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा शुक्रवार आज कोल्‍लम से फिर शुरू हुई। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने राहुल गांधी के साथ सुबह सात बजे से यात्रा शुरू की। सीएम बघेल 11 बजे तक चार घंटे पदयात्रा करेंगे। इसके बाद पहले पड़ाव पर पहुंचकर मुख्‍यमंत्री बघेल शाम को रायपुर लौट आएंगे।

केरल रवाना होने पहले बिजली के दाम बढ़ने के बाद शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिजली अभी और महंगी होगी। रायगढ़ से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम से वापस लौटने पर हेलीपैड पर मीडिया से चर्चा में बघेल ने कहा कि तीन-चार हजार रुपये प्रतिटन की जगह अगर विदेश से 15 से 18 हजार रुपये टन का कोयला आएगा तो उत्पादन महंगा होगा ही। महंगे कोयले का अभी पूरा असर आना बाकी है।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार के एजेंडे में सेवा नहीं है। आम आदमी की परेशानियों से उनको कोई मतलब नहीं है। कोयला ढो रहे हैं, जिससे केंद्र को फायदा हो रहा है। लेकिन सैकड़ों पैसेंजर ट्रेन बंद करने के बाद भी कोयला नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार ने कोयला महंगा कर दिया है तो बिजली भी महंगी होगी। बिजली के दाम अभी तो थोड़े बढ़े हैं, आगे और बढ़ेंगे।

प्रदेश के और 12 जनजातीय समुदायों के अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा ने स्वीकार किया है कि पिछले 15 वर्षों तक रमन सरकार में मात्रात्मक त्रुटियां थीं। आखिरी बार केंद्र में भी उनकी सरकार थी, तब भी उनकी नहीं सुनी गई। मात्रात्मक त्रुटियों के कारण बहुत दिक्कतें होती थीं। बच्चों के सर्टिफिकेट नहीं बन पा रहे थे। उनको योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसलिए हमने नीति आयोग की बैठक में मांग रखी थी।

केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के सवाल पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा प्रजातंत्र का लगातार चीरहरण कर रही है। सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। धनबल से खरीद-फरोख्त की जा रही है। प्रजातंत्र पर भाजपा को विश्वास नहीं है। भाजपा का ऐसा कार्य लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। इन्हीं सब परिस्थितियों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है।

No comments