Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

रायपुर में पोर्नोग्राफी कंटेंट वायरल करने वाले 2 आरोपी को CBI की टीम ने किया गिरफ्तार

  रायपुर।  दिल्ली से आई CBI की टीम ने रायपुर में ऑपरेशन ‘मेघ चक्र’ चलाया। इस ऑपरेशन के जरिए देशभर में बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट इंटरनेट प...

 


रायपुर। दिल्ली से आई CBI की टीम ने रायपुर में ऑपरेशन ‘मेघ चक्र’ चलाया। इस ऑपरेशन के जरिए देशभर में बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट इंटरनेट पर शेयर, अपलोड या डाउनलोड करने वालों को पकड़ा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक रायपुर में 2 आरोपियों को सीबीआई टीम ने गिरफ्तार किया है। शहर के सरस्वती नगर थाना इलाके के कोटा से इन्हें पकड़ा गया है। दिल्ली में इनके खिलाफ केस रजिस्टर्ड हुआ। इंटरनेट के IP एड्रेस के आधार पर इन बदमाशों को खोजती हुई CBI की टीम रायपुर पहुंची। जल्द ही बदमाशों के नामों का खुलासा होगा। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने ऑपरेशन ‘मेघ चक्र’ के चलते 21 राज्यों के 59 जगहों पर एक साथ छापा मारा। इसमें रायपुर भी शामिल था। CBI के अफसरों ने बताया कि फतेहाबाद (हरियाणा); देहरादून (उत्तराखंड); कच्छ (गुजरात); गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश); मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल); मुंबई, पुणे, नासिक, ठाणे, नांदेड़, सोलापुर, कोल्हापुर और नागपुर (महाराष्ट्र); रांची (झारखंड); चित्तूर (आंध्र प्रदेश); कृष्णा (आंध्र प्रदेश); राम नगर (कर्नाटक); कोलार (कर्नाटक); फरीदाबाद (हरियाणा); हाथरस (उत्तर प्रदेश); बेंगलुरु; कोडगु; रायपुर (छ.ग.); नई दिल्ली; चेलक्कारा (केरल); डिंडीगुल (मदुरै); गुरदासपुर और होशियारपुर (पंजाब); चेन्नई; धनबाद; राजकोट; गोवा; हैदराबाद; अजमेर; जयपुर; कुड्डालोर (तमिलनाडु); मल्लापुरम (केरल); लुनवाड़ा (गुजरात); गोधरा (गुजरात); गुवाहाटी; धीमाजी (असम); ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश); बर्धमान (पश्चिम बंगाल); महाराजगंज (उत्तर प्रदेश); सारण (बिहार); भागलपुर (बिहार); अगरतला (त्रिपुरा); मंडी (हिमाचल प्रदेश) में छापेमारी की गई है।

अब तक हिरासत में 50 लोग

छापे के दौरान रायपुर समेत देश के कई हिस्सों से 50 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। CBI की टीम इनके मोबाइल, लैपटॉप सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर रही है। इसमें बच्चों से जुड़े बाल यौन शोषण कंटेंट मिले हैं। CBI के अफसर इस कोशिश में हैं कि, वीडियो या फोटो में दिख रहे बच्चों तक पहुंचा जाए, और फिर पीड़ितों और शोषण करने वालों की पहचान की जा सके।

No comments