Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मंकीपॉक्स के संदिग्ध CISF जवानों की रिपोर्ट आई निगेटिव, 4 जवानों में दिखे थे लक्षण

  बस्तर । बस्तर में तैनात CISF के 4 जवानों में मंकीपॉक्स के लक्षण मिलने के बाद उनके सैंपल पुणे के वायरोलॉजी लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। ...

 


बस्तर। बस्तर में तैनात CISF के 4 जवानों में मंकीपॉक्स के लक्षण मिलने के बाद उनके सैंपल पुणे के वायरोलॉजी लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। सैंपल जांच में मंकीपॉक्स नहीं पाया गया है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती जवानों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले बैलाडीला के CISF के 4 जवानों को मेकाज लाया गया था। जब जवानों को यहां लाया गया था तो उनके शरीर में चट्टेदार दाने उभरे हुए थे। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली गई थी। जिसमें पता चला था कि 2 जवान बाहर से आए हैं। फिर सभी के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए थे। हालांकि, इनमें से 2 जवानों की रिपोर्ट कुछ दिन पहले ही निगेटिव आ गई थी। अन्य 2 की रिपोर्ट भी अब निगेटिव आई है। जिसके बाद इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है।

No comments