Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मुख्यमंत्री भूपेश की अपील…, स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान घरों में फहराए तिरंगा

  रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों,...



 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा है कि इस समय पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी सिलसिले में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह भी मनाया जाएगा। इस सप्ताह में हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा वास्तव में हमारा तिरंगा हमारी आन, बान और शान है।

इसमें हमारे पुरखों के सपने हैं, उनका संघर्ष है, बलिदान है, हमारे वीर-जवानों की गौरवगाथा है, त्याग है, शहादत है। हमारा तिरंगा हमारी सफलताओं का उत्सव है। हमारी विविधता में एकता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर भारतीय नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है और दूसरों को भी प्रेरित करना है इससे हमारी राष्ट्रीय एकता मजबूत होगी और ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ेगा।

No comments