Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर संभाग में भारी बारिश से स्‍कूलों में छुट्टी, किरंदुल-कोत्तावालसा रेल ट्रैक पर भरा पानी, रेल आवागमन रोका गया

  जगदलपुर।   छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर संभाग में बारिश एक बार फिर मुसीबत बन रही है।रविवार रात को हुई भारी बारिश से किरंदुल रेललाइन में पानी भरने...

 


जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर संभाग में बारिश एक बार फिर मुसीबत बन रही है।रविवार रात को हुई भारी बारिश से किरंदुल रेललाइन में पानी भरने से रेल आवागमन रोक दिया गया है। किरंदुल सेक्शन के काकलूर-कावडग़ांव और कावडगांव-डाकपाल स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के ऊपर पानी बह रहा है। सुबह सात बजे से मार्ग बाधित है। किरंदुल- विशाखापटनम पैसेंजर को दंतेवाड़ा में रोका गया है। रेल अधिकारियों की टीम मौके पर अभी नहीं पहुंची है। इधर, कलेक्टर बस्तर ने लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए आज स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। बीजापुर जिले में भी छुट्टी कर दी गई है।

बाढ़ के कारण चार घंटे बाधित रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

बीजापुर में पिछले 24 घंटे से क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही वर्षा के कारण एक बार जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर बीजापुर-भोपालपटनम के बीच मोदकपाल नाला में बाढ़ का पानी पुल से ऊपर बहने के कारण चार घंटे से अधिक समय तक आवागमन बंद रहा। शाम चार बजे मार्ग खुलने तक यात्री वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े रहे। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर महादेव घाट के समीप स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ कैंप में पानी घुसने से जवानों को परेशानियां उठानी पड़ी। हालांकि देर शाम स्थिति ठीक हो गई थी। ज्ञात हो कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में भी भारी वर्षा के कारण इस कैंप में पानी भर गया था। जिले में शनिवार सुबह से ही वर्षा हो रही है। जिसके कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। आवापल्ली, चेरपाल, धनोरा, मिरतुर बासागुडा, तोयनार आदि कुछ क्षेत्र बाढ़ के कारण जिला मुख्यालय से कट गए हैं।

No comments