Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, August 3

Pages

ब्रेकिंग :

राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्‍तीसगढ़ के खिलाड़ियों का 29 अगस्त को सम्मान

 रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस, 29 अगस्त को छत्‍तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन (RAIPUR NEWS) करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। ऐसा आयोजन दो...



 रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस, 29 अगस्त को छत्‍तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन (RAIPUR NEWS) करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। ऐसा आयोजन दो वर्ष के बाद हो रहा है। इसमें वर्ष 2019-20 और 2020-2021 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सूची विभाग ने तैयार कर ली है। 2021-22 के खिलाड़ियों को इस सम्मान के लिए अभी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन तय किया गया है।

तीन वर्गों में बांटा गया अलंकरण

वर्ष 2020-21 के खेल अलंकरण अवार्ड के लिए बनी नीति (RAIPUR NEWS) में इसे ओलंपिक, नान-ओलंपिक और पैरा स्पोर्ट्स में बांटा गया है। इसी आधार पर शहीद राजीव पांडेय और शहीद कौशल विक्रम यादव अवार्ड में इसकी प्राथमिकता तय कर दी गई। शहीद पंकज विक्रम अवार्ड, शहीद विनोद चौबे अवार्ड, मुख्यमंत्री ट्राफी और वीर हनुमान अवार्ड में यह प्राथमिकता तय नहीं हो पाई है।

No comments