Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मुख्यमंत्री बघेल ने जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 56 करोड़ 42 लाख रुपये के 27 विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने  जिला मुख्यालय जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 56 करोड़ 42 लाख रुपये के 27 विभि...

 


मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने  जिला मुख्यालय जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 56 करोड़ 42 लाख रुपये के 27 विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 11 करोड़ 88 लाख रुपये के 8 कार्यों का भूमिपूजन एवं 44 करोड़ 54 लाख रुपये के 19 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।


लॉन टेनिस कोर्ट में मुख्यमंत्री ने लगाया सर्विस शॉट

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जिला मुख्यालय जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम पहुँचे। वहां उन्होंने खिलाड़ियों के लिए बनाए गए खेल मैदान का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री ने खेल मैदान की तारीफ की और कहा कि यह खेल मैदान बस्तर के खेल प्रतिभाओं को तराशने तथा उन्हें जरूरी सुविधा प्रदान कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। उसके बाद उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ लॉन टेनिस खेला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सर्विस शॉट लगाए। मुख्यमंत्री टेनिस ग्राउंड में एनर्जेटिक दिखे और कहा मैदान में सभी खेल खेलकर जाऊंगा।

No comments