Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू की भी आज के दिन हुई थी सगाई, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से पहले सामने आई फोटो

  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की वेडिंग सेरिमनीज के बीच नीतू कपूर का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। नीतू ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें ऋषि कपूर उन...

 


रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की वेडिंग सेरिमनीज के बीच नीतू कपूर का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। नीतू ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें ऋषि कपूर उनको अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। नीतू ने साथ में लिखा है कि 13 अप्रैल को बैसाखी के दिन उनकी सगाई हुई थी। नीतू के इस पोस्ट को लोग रणबीर-आलिया की वेडिंग सेरिमनीज से जोड़कर भी देख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज ही नीतू और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर और उनकी गर्लफ्रेंड की वेडिंग सेरिमनीज शुरू हो रही हैं।


नीतू कपूर ने पोस्ट किया है, बैसाखी के दिन की यादें, 43 साल पहले आज के ही दिन 13 अप्रैल 1979 को हमारी सगाई हुई थी। नीतू को उनके फॉलोअर्स ने बधाई दी है। रणबीर की शादी से पहले उनके बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी ने उनको और होने वाली दुलहन आलिया को बधाई दी है। अयान ने ब्रह्मास्त्र का गाना केसरिया दोनों की लव स्टोरी को डेडिकेट किया है। करण जौहर ने भी इसी गाने के साथ आलिया और रणबीर को विश किया है।


जोर-शोर से चल रही तैयारी



वही नीतू कपूर के घर मेहमान भी जुटने लगे हैं। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर मंगलवार शाम मुंबई आ चुकी हैं। वहीं रणबीर की बुआ रीमा जैन बुधवार उनके घर जाती देखी गईं। खबर है कि आज दोपहर 1 बजे के बाद आलिया की मेहंदी सेरिमनी शुरू हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर, आलिया अलग से संगीत नहीं करेंगे। मेहंदी के बाद शाम को ही नाच-गाना होगा। वहीं शादी की डेट अभी तक की खबरों के मुताबिक, 14 अप्रैल है। 



No comments