Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

गौना रोकने के लिए शादीशुदा प्रेमिका और प्रेमी ने की भांजे की हत्या आरोपी गिरफ्तार

  रायपुर /जोधपुर। अवैध संबंधों के कारण एक महिला ने 12 साल के बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामल...




  रायपुर /जोधपुर। अवैध संबंधों के कारण एक महिला ने 12 साल के बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला राजस्थान के जोधपुर का है। मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर के पीपाड़ थाना पुलिस को 3 फरवरी को साथीन गांव में समदड़ी नाडी की पाल के ऊपर एक कट्टे में बच्चे का शव पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त के बाद मृत बच्चे के मामा दिनेश देवासी ने पुलिस थाना पीपाड़ में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को हत्या के कुछ सुराग मिले।



 

साक्ष्यों के आधार पर साथिन निवासी संतोष पर पुलिस को कुछ शक हुआ। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और सख्ती के साथ पूछताछ की गई। उसने बच्चे की हत्या करने का अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का मृतक लड़के के मामा के साथ अवैध संबंध थे। महिला के प्रेमी का गौना होने वाला था, शादीशुदा प्रेमिका नहीं चाहती थी कि प्रेमी की पत्नी अपने मायके से ससुराल आए। इसे टालने के लिए प्रेमिका ने अपने प्रेमी के भांजे की हत्या कर दी।


No comments