Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़: बारिश के बाद धान में नमी होने से उठाव ठप्प… केंद्रों में धान रखने की जगह नहींं…

कोरबा:   धान खरीदी को एक माह पूरा हो गया है। जिले में 40132 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। अब तक 16 हजार 895 किसानों से छह लाख...



कोरबा: धान खरीदी को एक माह पूरा हो गया है। जिले में 40132 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। अब तक 16 हजार 895 किसानों से छह लाख 90 हजार 552 क्विंटल धान खरीदी सहकारी समितियों हो चुकी है। 26 हजार किसान अभी भी धान बेचने नही पहुंचे हैं।

हर रोज औसतन 40 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो रही। बारिश के बाद धान में नमी होने से उठाव ठप है। उपार्जन केंद्रों में धान रखने की जगह कम पडऩे लगी है। प्रतिदिन औसतन 40 हजार क्विंटल धान आवक से खरीदी के अंत तक संग्रहित धान 15 लाख क्विंटल से पार होने की संभावना बढ़ गई है।

मौसम खुलने के बाद धान खरीदी केंद्रो में किसानों की फिर से भीड़ बढऩे लगी है। नियमित रूप से किसानों के टोकन कटने का काम फिर से शुरू हो गया है। अब तक छह लाख 90 हजार 552 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें से छह लाख 25 हजार 540 क्विंटल मोटा और 63 हजार 998 क्विंटल 40 किलो सरना और एक हजार 013 क्विंटल 60 किलो पतला धान शामिल है।

कुल खरीदे गए धान में से 55 फीसदी उठाव का दावा विपणन विभगा कर रहा हैए लेकिन डीओ कटने के बाद भी धान नहीं उठा है। उपर्जान केंद्रों में तीन लाख क्विंटल धान अब भी जाम है। जिला विपणन अधिकारी ने जाहनवी जिलहरे के अनुसार समितियों में धान की शेष मात्रा निर्धारित बफर लिमिट के आसपास ही है और लगातार डीओ कटने से मिलरों को तत्काल गाडिय़ां लगवाकर धान उठाने के लिए कहा गया है।

सोमवार को एक हजार 221 किसानों से होगी 51 हजार 054 क्विंटल धान की खरीदी सोमवार तीन जनवरी को एक हजार 221 किसानों को धान बेचने के लिए उपार्जन केंद्रों से टोकन जारी कर दिए गए हैं। 03 जनवरी को इन किसानों से 51 हजार 054 क्विंटल से अधिक धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सहकारी समितियों में शासकीय अवकाश के दिनों को छोडक़र सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक धान की खरीदी की जा रही है। किसानों को रविवार से शुक्रवार तक सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक टोकन जारी किये जा रहे हैं।

जिले के धान खरीदी केन्द्रों में कामन धान एक हजार 940 रूपये प्रति क्विंटल और ए ग्रेड धान एक हजार 960 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इस बार किसानों से एक दिसंबर 2021 से 31 जनवरी तक नकद और लिकिंग में धान की खरीदी की जा रही है। प्रदेश के किसानों से अधिकतम 15 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान खरीदा जा रहा है।

No comments