Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन की फंदे से लटकी मिली लाश

बेंगलुरु।   कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या की बेंगलुरु में एक अपार्टमेंट में शुक्रवार को फांसी के फंदे से ल...



बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या की बेंगलुरु में एक अपार्टमेंट में शुक्रवार को फांसी के फंदे से लटकी लाश मिली है। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या बेंगलुरु के एक प्राइवेट अपार्टमेंट में लटकी मिलीं।

बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में पोस्टमॉर्टम चल रहा है। सौंदर्या की उम्र 30 साल थी और वह पेशे से डॉक्टर थीं। सौंदर्या सेंट्रल बेंगलुरु में अपने फ्लैट में रह रही थीं और उनका चार महीने का बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में थीं। 

बता दें कि सौंदर्या, बीएस येदियुरप्पा की बड़ी बेटी पद्मावती की बेटी हैं और आशंका जताई जा रही है कि सौंदर्या ने खुदकुशी की है। सौंदर्या की शादी साल 2019 में डॉक्टर नीरज से हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments