Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़: मौसम विभाग का अलर्ट… राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना…

रायपुर:   छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदला और रविवार की रात कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार दो दिनों तक प्रदेश के कई...



रायपुर: छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदला और रविवार की रात कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है।

मौसम में आए बदलाव के बाद ठंडी हवाओं से तापमान में भी अंतर आया। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, बिलासपुर जिलों में बारिश हुई। वहीं कुछ कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे भी पड़े हैं। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से लगे मंडला जिले के इलाके में भी रविवार को बारिश हुई और वहीं ठंडी हवाएं चली। बीते दिनों कवर्धा व सरगुजा इलाकों में जमकर बारिश होने के साथ ओले गिरे थे।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पूर्व राजस्थान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश होते हुए मराठवाड़ा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

10 जनवरी को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश के सरगुजा संभाग बिलासपुर, दुर्ग संभाग के उत्तरी भाग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी संभावित है। अधिकतम तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने कहा है।

No comments