Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्‍तीसगढ़ के मौसम का हाल… तापमान में नहीं होगा बदलाव, शुष्क रहेगा मौसम…

छत्‍तीसगढ़ में हवाओं की दिशा में बदलाव हो चुका है। इन दिनों उत्तरी छत्तीसगढ़ में उत्तर पूर्व और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम हवाएं आन...



छत्‍तीसगढ़ में हवाओं की दिशा में बदलाव हो चुका है। इन दिनों उत्तरी छत्तीसगढ़ में उत्तर पूर्व और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम हवाएं आने के आसार है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस प्रकार हवा की दिशा विपरीत होने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने के संकेत नहीं है। साथ ही अब तापमानों में थोड़ी बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।

बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। दोपहर की धूप अब अच्छी लगने लगी है और शाम होते ही मौसम में ठंडकता बढ़ने लगती है। विशेषकर आउटर क्षेत्रों में ठंड और ज्यादा बढ़ रही है। इस साल ठंड अच्छी पड़ने की वजह से गर्म कपडों की खरीदारी काफी अच्छी रही।

दुर्ग और पेन्ड्रा का न्यूनतम तापमान सामान्य चार डिग्री नीचे
वैसे तो राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही है। बुधवार को दुर्ग और पेन्ड्रा का न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट रही और इन क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। दुर्ग का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस और पेन्ड्रा का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अब प्रदेश की हवाओं की दिशा में बदलाव होने जा रहा है और इसके चलते उत्तरी व दक्षिणी छत्तीसगढ़ में विपरीत दिशाओं से हवाएं आएंगी। उन्होंने कहा कि इसके चलते गुरुवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन अब तापमान में बढ़ोतरी के संकेत है।

ऐसा रहा तापमान
शहर – अधिकतम – न्‍यूनतम
रायपुर 26.0 – 13.2
बिलासपुर 26.0 – 11.4
अंबिकापुर 21.0 – 06.6
पेन्ड्रा 23.4 – 07.4
दुर्ग 26.9 – 10.8

No comments