Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़: नाम पता पूछ लडक़ी के घर पहुंच किया दुष्कर्म… गर्भवती होने पर मामला आया सामने… आरोपी गिरफ्तार…

कांकेर:   कांकेर थाना क्षेत्र में बाजार जा रही 15 साल की लडक़ी से एक युवक ने नाम-पता पूछा और फि र घर आकर दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक, क...



कांकेर: कांकेर थाना क्षेत्र में बाजार जा रही 15 साल की लडक़ी से एक युवक ने नाम-पता पूछा और फि र घर आकर दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक, कांकेर में रहने वाली 15 साल की लडक़ी जून माह में कोरर बाजार घूमने के लिए गई थी। वहां उसे एक युवक मिला। वह चारामा के बारगरी नवापारा में रहता है। उसने लडक़ी से भी उसका नाम-पता पूछा। इसके कुछ दिन बाद युवक उसके घर पहुंच गया।

लडक़ी को अकेला देखकर उससे दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। इसके कुछ समय बाद से लडक़ी की तबीयत खराब रहने लगी। शरीर में होने वाले बदलाव और बार-बार पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहां लडक़ी से दुष्कर्म का खुलासा हुआ। आरोपी पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी ने अपना नाम बदल कर लडक़ी से पहचान की थी। आरोपी का नाम मोहित विश्वकर्मा उर्फ गोलू 23वर्ष है। उसने पूछताछ में वारदात स्वीकार कर ली है।

No comments