Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बड़ी खबर: भिलाई नगर निगम के नए महापौर होंगे नीरज पाल तो गिरवर साहू बंटी होंगे सभापति…

भिलार्ई:   नीरज पाल भिलाई नगर निगम के नए महापौर होंगे। वहीं गिरवर साहू बंटी का नाम सभापति के लिए तय किया गया है। दोनों ने अपने-अपने नामांकन ...



भिलार्ई: नीरज पाल भिलाई नगर निगम के नए महापौर होंगे। वहीं गिरवर साहू बंटी का नाम सभापति के लिए तय किया गया है। दोनों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। क्योंकि कांग्रेस के पास नगर निगम में पूर्ण बहुमत है, इसलिए दोनों का महापौर व सभापति बनना तय है।

इससे पहले नामांकन दाखिले के दौरान कांग्रेस की पार्षद सुभद्रा सिंह की वजह से विषम हालात पैदा हो गए। सुभद्रा सिंह ने सामान्य वर्ग से महापौर नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की और इसे लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। विधायक देवेन्द्र यादव उन्हें मनाते हुए भी देखे गए।

इससे पहले कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पार्षदों को 7-7 की संख्या में शपथ ग्रहण करवाई गई। इसके लिए सुबह 10 बजे का वक्त तय किया गया था।

इस दौरान कांग्रेस व भाजपा के सीनियर नेता भी मौजूद रहे। मतगणना पश्चात जब यह तय हो गया कि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल गया है, तभी से सभी पार्षदों को पुरी के लिए रवाना कर दिया गया।

पुरी में पॉलिटिकल टूर से कल ही सभी कांग्रेस पार्षद रायपुर लौटे, जहां एक बड़े निजी होटल में जिले के प्रभारी मंत्री मो. अकबर व चुनाव प्रभारी गिरीश देवांगन ने सभी पार्षदों से वन टू वन चर्चा की। इस दौरान ज्यादातर पार्षदों ने महापौर व सभापति का चयन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेन्द्र यादव पर छोड़ दिया ।

No comments