Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रदेश में 3919 नये कोरोना संक्रमित मिले, 11 की हुई मौत

  रायपुर। प्रदेश में शुक्रवार को 5029 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है वहीं 8 लोगों की मौत हुई है। साथ ही 5075 लोग डिस्चार्ज हुए। इधर रायप...



 
रायपुर। प्रदेश में शुक्रवार को 5029 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है वहीं 8 लोगों की मौत हुई है। साथ ही 5075 लोग डिस्चार्ज हुए। इधर रायपुर जिले में सर्वाधिक 854 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। इस प्रकार अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 26,123 हो गई है। प्रदेश में अब औसत पाजीटीविटी दर 8.24 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में 47 हजार 540 लोगों की कोरोना जांच हुई है जिसमें से 3919 कोरोना संक्रमित पाए गए है। इनमें रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 854 संक्रमित मिले है। वहीं दुर्ग में 433,राजनांदगांव में 202, बालोद में 65, बेमेतरा में 97, कबीरधाम में 69, धमतरी में 108, बलौदाबाजार में 136 , महासमुंद में 77, गरियाबंद में 34, बिलासपुर में 223, रायगढ़ में 137, कोरबा में 130, जांजगीर चांपा में 152, मुंगेली में 33, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही में 25, सरगुजा में 57, कोरिया में 67, सूरजपुर में 54, बलरामपुर में 44, जशपुर में 27, बस्तर में 321, कोण्डागांव में 182, दंतेवाड़ा में 24, सुकमा में 22, कांकेर में 263, नारायणपुर में 7 एवं बीजापुर में 76 मरीजों की पहचान हुई है। इस प्रकार अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या  26,123 हो गई है तथा पॉजिटीविटी रेट 8.24 प्रतिशत पहुंच चुका है। वहीं शुक्रवार को 11 लोगों की मौत हुई है। जिनमें दुर्ग, एवं रायपुर में 3-3, बेमेतरा, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, गरियाबंद एवं कांकेर में 1-1 मौत हुई है।  

No comments