Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भ्रष्टाचार के मामले मे जेल मे बंद नपा अध्यक्ष बर्खास्त

मुंगेली। नगर मे बहुचर्चित नाली घोटाले के आरोपी जेल मे बंद नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर को बर्खास्त कर दिया। उनकी बर्खास्तगी का आदेश बुध...




मुंगेली। नगर मे बहुचर्चित नाली घोटाले के आरोपी जेल मे बंद नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर को बर्खास्त कर दिया। उनकी बर्खास्तगी का आदेश बुधवार को राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किया।


उल्लेखनीय है कि  मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र में नाली का निर्माण किये बिना ही नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर ने ठेकेदार को 13 लाख रूपये का भुगतान कर दिया था। मुंगेली में हुए इस नाली घोटाले की शिकायत कांग्रेसी पार्षदों, एल्डरमेन, भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्टर से की गई थी, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। जांच के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संतूलाल सोनकर सहित 06 अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार करना पाया गया एवं बिना नाली निर्माण किये 13,21,818 /- रूपये आहरण करने की पुष्टि हुई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर नगरपालिका अध्यक्ष संतूलाल सोनकर एवं अन्य अधिकारियों / कर्मचारियों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण के तहत थाना सिटी कोतवाली में दर्ज मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए थे, न्यायालयीन प्रक्रियाओं के तहत वर्तमान में नगर पालिका के आरोपी अध्यक्ष जेल में बंद हैं।

राज्य सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अंततः आदेश जारी कर मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष संतूलाल सोनकर को बर्खास्त कर दिया । सोनकर पर बग़ैर कार्य कराए तेरह लाख रुपए भुगतान का आरोप है जो राज्य सरकार ने जाँच में सिद्ध पाया है। संतुराम पेशे से शिक्षक थे। उन्होंने भाजपा की सदस्यता लेने के  लिए नौकरी छोड़ दी थी। बाद में वे नगरपालिका अध्यक्ष चुने गये।

No comments