Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन की मौके पर मौत…

  बिलासपुर। जिले में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। टक्कर ...

 


बिलासपुर। जिले में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर बैठी दोनों महिलाएं उछलकर पुल से करीब 20 फीट नीचे सड़क पर जा गिरीं। तीनों लोग कैटरिंग का काम करते थे और एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान शादी में शामिल होने के लिए जा रहे कार से उनकी टक्कर हो गई। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन के तालापारा निवासी मोहम्मद बशीर (50) पुत्र मोहम्मद शरीफ, रंजीता उर्फ संगीता बंजारे (35) पत्नी बलदाऊ और कुमत बाई उर्फ कारी बरवे (57) पत्नी त्रिलोचन बरवे तीनों कैटरिंग का काम करते थे। उन्हें मंगलवार को उसलापुर स्थित चैतन्य वाटिका में हो रहे एक शादी समारोह में काम मिला था। काम खत्म होने के बाद रात करीब 2.30 बजे तीनों एक बाइक पर घर लौट रहे थे। 

पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि कुरुदंत निवासी कार चालक मनीष तिवारी के किसी रिश्तेदार की ही चैतन्य वाटिका में शादी थी। वह शादी समारोह से अपने परिजनों को घर छोड़ने के लिए गया था। वहां से वह फिर चैतन्य वाटिका लौट रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक से टक्कर हो गई।

No comments