Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रभास को मिला दुनिया की नंबर एक दक्षिण ऐशियाई हस्ती का खिताब

प्रभास एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने ना सिर्फ देश, बल्कि दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहराया है। बाहबुली जैसी फिल्म के बाद उनकी फैन फॉलोइ...



प्रभास एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने ना सिर्फ देश, बल्कि दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहराया है। बाहबुली जैसी फिल्म के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ था और यह कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। पैन इंडिया स्टार प्रभास कई खिताब अपने नाम कर चुके हैं और अब उन्हें टॉप ग्लोबल एशियन सेलेब्रिटी का खिताब भी मिल गया है।

दुनिया की 50 एशियाई हस्तियों की सूची में प्रभास सबसे ऊपर हैं। अभिनेता ने फिल्म, टीवी, साहित्य, संगीत और सोशल मीडिया की दुनिया में कई वैश्विक सितारों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। प्रभास की भारत में क्षेत्रीय फिल्मों के प्रति ध्यान खींचने वाली काबिलियत को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

प्रभास ने भारत में क्षेत्रीय फिल्मों के प्रति ऐसा आकर्षण पैदा किया, जैसा पहले नहीं देखा गया था। उन्होंने दिखाया है कि बॉलीवुड अब बॉस नहीं है। उन्होंने कहा, प्रभास ने सभी को कई भारतीय भाषाओं में फिल्में रिलीज करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने गोपनीयता रखते हुए अद्भुत परोपकारी काम किए हैं।
प्रभास अपनी उदारता के लिए भी जाने जाते हैं। कोरोना संकट के दौरान उन्होंने जरूरतमंदों के लिए 4.5 करोड़ रुपये दान किए थे। प्रभास ने हाल में ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की बड़ी राशि दान की है।

इस सूची में ब्रिटिश-पाकिस्तानी अभिनेता रिज अहमद दूसरे, प्रियंका चोपड़ा तीसरे और चौथे स्थान पर भारतीय अमेरिकी एक्ट्रेस मिंडी कलिंग हैं। पाकिस्तान में जन्मे अमेरिकी अभिनेता कुमैल नानजियानी छठे, जबकि पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल एली सातवें स्थान पर हैं। अभिनेता देव पटेल नौवें, शहनाज गिल 10वें और दिलीजीत दोसांझ 11वें नंबर पर हैं। लिलि सिंह 12वें, तापसी पन्नू 14वें, विजय 15वें, रुबीना दिलैक 17वें और अक्षय कुमार 18वें नंबर पर हैं। अमिताभ बच्चन इस सूची में 32वें नंबर पर हैं।

प्रभास फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। वह फिल्म राधे श्याम में अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ दिखाई देंगे। प्रभास अपने करियर की 25वीं फिल्म स्पिरिट को लेकर भी सुर्खियों में हैं। वह एक्शन थ्रिलर फिल्म सालार में काम कर रहे हैं। इसके अलावा प्रभास निर्देशक नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म का हिस्सा हैं। वह रैम्बो के हिंदी रीमेक से जुड़े हैं। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में प्रभास एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे।

No comments